फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lockdown: markets closed, silence on the streets

लॉकडाउन : बंद रहे बाजार, सड़कों पर रहा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: markets closed, silence on the streets
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद लगाए गए लॉकडाउन से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गांवों में यही हाल रहा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों का आवागमन जारी रहा। इसके अलावा फल, सब्जी, दूध एवं दवाओं की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी करीब डेढ़ सौ नए संक्रमित सामने आ गए। यह हाल सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के जिलों का है। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। ऐसे में संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से शुक्रवार रात आठ बजे से दस मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया है। इसके तहत हर दिन की तरह शनिवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। घरेलू गैस एवं बैंकों की सेवाएं भी जारी रहीं। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed