फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Links of Changur connected to Rampur: Former Imam arrested in the conversion of a girl

रामपुर से जुडे़ छांगुर से तार: युवती का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में पूर्व इमाम गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Aug 2025 12:57 PM IST
सार

रामपुर में युवती का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मजिस्द के पूर्व इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Links of Changur connected to Rampur: Former Imam arrested in the conversion of a girl
रामपुर में पूर्व इमाम गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में युवती का धर्म परिर्वतन कराने का प्रयास करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती के वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक मस्जिद के पूर्व इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शहर से जुड़ा हुआ है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवती ने एक मसजिद के पूर्व इमाम पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने पूर्व इमाम रहीस अहमद को अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई कुम्हरिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन से युवती का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करता था। साथ ही मामले की जांच जारी है। बताया कि रहीस के कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस के साथ ही मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

छांगुर से तार जुड़ने का भी शक
धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले मस्जिद के पूर्व इमाम के तार भी सोशल मीडिया पर जोड़ने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को और अधिक गंभीरता से लिया। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस का दावा है कि छांगुर बाबा मामले से इसका कोई लेना-देना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

धर्म परिवर्तन कराने का एक और मामला आया था सामने
करीब दो महीने पहले सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक इच्छा राम गांव में भी धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। बजरंग दल के नेता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने उस वक्त छापा मारकर दो महिलाओं समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस इस मामले की अभी तक जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed