फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lineman's testimony in the case of electricity theft at MLA's resort

विधायक के रिसोर्ट में बिजली चोरी मामले में लाइनमैन की हुई गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lineman's testimony in the case of electricity theft at MLA's resort
रामपुर। सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में बिजली चोरी के मामले में मंगलवार को स्पेशल जज ईसी (एक्ट कोर्ट) में विद्युत निगम के लाइनमैन ओमप्रकाश की गवाही हुई। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां की पत्नी और शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ शहर कोतवाली में पांच सितंबर 2019 में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप था कि डॉ. तजीन फात्मा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग होते हुए पाया गया था। इस मामले में उस वक्त डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसके बाद इस मामले की सुनवाई एडीजे/स्पेशल जज ईसी एक्ट मोहम्मद रफी की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

मामले में पिछली तारीख पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार के बयान दर्ज कर जिरह की गई थी। मंगलवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। विद्युत निगम के अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को मामले में लाइनमैन ओमप्रकाश की गवाही हुई और जिरह शुरू हुई। अब इस मामले में अगली तारीख 18 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed