फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lathmar Holi evoked memories of Barsana, while the 'Holi of Flowers' offered a glimpse of Vrindavan...

Rampur News: लट्ठमार होली ने दिलाई बरसाने की याद, फूलों की होली में वृंदावन की झलक...

Sun, 13 Sep 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lathmar Holi evoked memories of Barsana, while the 'Holi of Flowers' offered a glimpse of Vrindavan...
रामपुर। श्री आदर्श रामलीला मैदान में चल रहे 19वें श्रीकृष्ण छठी महोत्सव की छठी रात ब्रज की होली के रंग में रंग गई। फूलों की होली, लट्ठमार होली और रंगों की होली की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान वृंदावन और बरसाना की होली की झलक दिखाने लगा। फूलों और रंगों की बौछार के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

ज्वाला नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नंदी महाराज के मनमोहक नृत्य से हुआ। इसके बाद राधा रानी की सखियों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों का मनोहारी मंचन हुआ तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मिस्टर दारा नेशनल झांकी ग्रुप के कलाकारों ने मां दुर्गा की होली और ध्यानू भगत की कथा पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इसके बाद उज्जैन की प्रसिद्ध भस्म आरती का मनोहारी प्रसंग और भगवान श्रीराम विवाह का मंचन किया गया। मुख्य आकर्षण ब्रज की होली रही। मंच पर फूलों की होली के बाद लट्ठमार और रंगों की होली का जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों ने ब्रज की पारंपरिक होली को इस तरह प्रस्तुत किया कि दर्शकों को वृंदावन और बरसाना की होली का एहसास होने लगा। चारों ओर उड़ते फूल और रंग, भक्ति संगीत और राधा-कृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि अमर सिंह, अजय प्रताप सिंह, राजीव कौशिक, सभासद अनुज सक्सेना, राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहनलाल सैनी और भूकन लाला ने भगवान श्रीकृष्ण का तिलक कर पुष्पमालाएं अर्पित कीं। श्री कृष्ण सेवा समिति की संरक्षक कल्पना सक्सेना और अध्यक्ष रवि सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। अतिथियों ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर समीर सक्सेना, रवि पंडित, रवि कुमार, सचिन कुमार, राज सक्सेना, सरदार सनी गिल, कृष कुमार, अंकित सिंह, हिमांशु सक्सेना, आशीष सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed