फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lack of teachers in government inter colleges

राजकीय इंटर कालेजों में नहीं है शिक्षक, कैसे हो पढ़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
lack of teachers in government inter colleges
रामपुर। एक तरफ तो सरकार प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन करने का दावा कर रही है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं और एलटी ग्रेड के पद खाली हैं। शिक्षकों की कमी सरकार के दावों की पोल खोल रही है। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं और एलटी ग्रेड के शिक्षकों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं। जिससे इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कोई टयूशन पढ़कर तो कोई घर पर ही किताबों से पढ़कर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिलेभर में 28 राजकीय इंटर कॉलेज, आठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एक राजकीय ओरियंटल कॉलेज है। इस स्कूलों में करीब 28 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्रत्येक इंटर कॉलेज में औसतन प्रवक्ताओं के 8 से 10 पद स्थापित हैं। लेकिन, किसी स्कूल में एक एक प्रवक्ता ही है। यही स्थिति एलटी ग्रेड के शिक्षकों की है। राजकीय रजा इंटर कालेज में प्रवक्तओं और एलटी ग्रेड शिक्षकों के 40 पद स्थापित हैं। लेकिन, वर्तमान में दो प्रवक्ता और चार एलटी ग्रेड स्थित ही तैनात हैं। राजकीय इंटर कॉलेज स्वार और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्वार में तो प्रवक्ताओं के सभी पद रिक्त हैं। कमोवेश यही स्थिति जिलेभर के अधिकांश राजकीय इंटर कॉलेजों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed