फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Laborer's body found in roadside canal

Rampur News: सड़क किनारे नहर में मिला मजदूर का शव

Thu, 11 Jul 2024 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer's body found in roadside canal
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र सींगनखेड़ा गांव के पास एक मजदूर का शव नहर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बिहार के कटिहार जिले का निवासी मजबुल पुत्र खलील सींगनखेड़ा गांव में अपने बहनोई मोहम्मद रफी के घर पर रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। एक महीना पहले ही वे अपनी बहनोई के घर आया था। रोजाना की तरह मंगलवार को वे काम के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वह घर वापिस नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह यूनिवर्सिटी रोड पर सींगनखेड़ा की पुलिया के पास संदिग्ध हालत में उसका शव नहर में पड़ा मिला। मृतक के मुंह पर चोट लगी थी। सूचना पर पहुंची खौद चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन से हुए एक्सीडेंट का बताया है। वहीं, मृतक के बहन और बहनोई ने भी हत्या से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed