फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kosi river

खेत जलमग्न, गांवों की ओर बढ़ा कोसी का पानी 

Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
kosi river
दढ़ियाल में कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद  डूबी फसल।

विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश से कोसी का जल स्तर पर बढ़ गया। उत्तराखंड के रामनगर बांध से कोसी में 20 हजार क्यूसेक पानी और पास किया गया। लालपुर डैम के प्रभारी रमेश ने बताया कि यह पानी 02 जुलाई की शाम को छोड़ा गया था जो कि 03 जुलाई की सुबह यहां पहुंचा। इसके मद्देनजर कोसी नदी पर बने डैम के गेट खोल दिए गए हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। 
इधर, पालेज और फसलें जलमग्न होने लगी हैं। फसल खराब होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी हैं। 

 पहाड़ों में कई दिन से तेज बारिश हो रही है, जिससे जलाशयों में पानी फुल हो गया। रामनगर जलाशय से 2 जुलाई को 20 हजार क्यूसेक पानी कोसी में पास किया गया। लिहाजा कोसी का जल स्तर बढ़ गया। लालपुर डैम के सभी गेट खोल दिए गए। कोसी का बहाव तेज हो गया। कोसी से निकलने वाली बड़ी नहर बंद कर दी गई। जल स्तर बढ़ने से नदी के किनारे गांवों की ज्यादातर जमीन जलमग्न हो गई। वहीं जल स्तर बढ़ने से कोसी बैराज का भी काम रुक गया।
विज्ञापन



निर्माणधीन बैराज तक पहुंचने के लिए रास्ता दलदल बन गया। इधर, स्वार तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बंदरपुरा, धनौरी बांध का निरीक्षण किया। बताया कि बांध एवं ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसानोें की जलमग्न होकर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जाएगा। गौरतलब हो कि एक दिन पहले 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed