{"_id":"6a89e891a8940d82190b6c37","slug":"devotees-were-overcome-with-emotion-upon-hearing-the-story-of-lord-shri-krishnas-birth-rampur-news-c-282-1-smbd1026-178432-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
टांडा(रामपुर)। बादली स्थित शिव मंदिर उदासीन आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक श्रवण मुनि महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कथावाचक ने बताया कि जब अत्याचार और अधर्म बढ़ने लगा तो भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के कारागार में देवकी और वसुदेव के पुत्र के रूप में जन्म लिया। श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए भगवान के बाल स्वरूप और लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कथा पंडाल को विशेष रूप से सजाया गया। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई।
विज्ञापन
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्म का संदेश देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान महंत केशव मुनि महाराज, गौरव रुहेला, तुषार गुप्ता, राजीव रोहिल्ला, हिमांशु गुप्ता, प्रखर सक्सैना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।