फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The colors of faith and devotion were visible on the city streets.

Rampur News: शहर की सड़कों पर दिखा आस्था और भक्ति का रंग

Sat, 22 Aug 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The colors of faith and devotion were visible on the city streets.
रामपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए शहर की सड़कों पर आस्था और भक्ति का रंग दिखाई दिया। मुरादाबाद रोड की तरफ से कांवड़ियों के जत्थे डीजे की धुन पर थिरकते हुए गुजरे। कंधों पर कांवड़ उठाए कांवड़िये भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कांवड़ियों के जत्थों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की धुन पर कांवड़िये झूमते और नृत्य करते नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। रास्ते में लगाए गए भंडारों में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर विश्राम के बाद अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम ओर सुहावना हो गया। बारिश के बीच कांवड़िये जमकर थिरके। हाथों में कांवड़ उठाकर रेले चलते दिखाई दिए। इस दौरान भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। दिन भर कांवड़ियों ने जगह-जगह रुक कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस भी लगातार बनी रही। जगह-जगह बैरीकेडिंग से पुलिस ने ट्रैफिक रोककर कांवड़ियों को निकाला। देर रात तक कांवड़ियों के निकलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed