फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for compensation at market rates for land earmarked for the expressway.

Rampur News: एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित जमीन का बाजार दर से मुआवजा की मांग

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for compensation at market rates for land earmarked for the expressway.
टांडा (रामपुर)। गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए ग्राम पीपली नायक की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच किसानों ने मुआवजे और अन्य सुविधाओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी सर्किल रेट के बजाय बाजार दर के अनुसार उचित व अधिकतम मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 के तहत 100 प्रतिशत सोलैटियम दिया जाए। साथ ही अधिसूचना से कब्जा लेने तक 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि भूमि पर कब्जा लेने से पहले संपूर्ण भुगतान किया जाए। जिन खेतों का रास्ता एक्सप्रेसवे निर्माण से बाधित होगा, वहां सर्विस रोड और अंडरपास की व्यवस्था करने के साथ बारिश के पानी की निकासी और सिंचाई की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। किसानों ने भूमि पर खड़ी फसल, पेड़, ट्यूबवेल, कुआं, सिंचाई व्यवस्था और अन्य स्थायी निर्माण का अलग से मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सरजीत सिंह, राजपाल सिंह, जीवन सिंह, शीशपाल सिंह, कुंती देवी, रामकुंवर सिंह और मो. हनीफ शामिल रहे। किसानों ने एसडीएम से उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए अधिग्रहण की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed