{"_id":"6a89e78bc818fb9c6209f92d","slug":"rainwater-inundates-roads-in-several-areas-disrupting-traffic-rampur-news-c-282-1-rmp1001-178425-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बारिश से कई इलाकों की सड़कें जलमग्न, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बारिश से कई इलाकों की सड़कें जलमग्न, आवागमन ठप
Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर रोडवेज वर्कशॉप की सड़क पर भरा पानी। संवाद
रामपुर। तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव की वजह से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में नालियों की गंदगी सड़क पर आ गई, जिससे दुर्गंध से काफी दिक्कत हुई। दोपहर में बारिश रुकने के बाद उमस ने लोगाें को बेहाल कर दिया।
शनिवार की सुबह बारिश शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई। इसमें कचहरी रोड, रोडवेज वर्कशाप रोड, सिविल लाइन, रोडवेज डिपो के अलावा जेल रोड, ज्वाला नगर समेत अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने के साथ नालियों की गंदगी भी बाहर आ गई। पैदल राहगीरों को गंदे पानी और नालियों से निकली गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रही।
दोपहर करीब दो बजे बारिश रुकने पर हल्की धूप निकली तो उमस बढ़ गई। करीब शाम चार बजे तक मौसम खुला रहा। इसके बाद देर शाम फिर मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल छाने से एक बार फिर बारिश के आसार बन गए। मौसम के इस बदलाव से लोगों को देर शाम फिर तेज बारिश की उम्मीद बनी रही। इधर, मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी कुछ दिन मौसम इसी तरह से बना रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -
कर्मचारियों की बढ़ गई मुसीबत
रामपुर। रोडवेज चालक-परिचालकों के लिए बारिश के बीच मुसीबत बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस दौरान कर्मचारी बाइक पर सवार होकर वर्कशाप के अंदर घुसे। बारिश का पानी भरने से दिन भर परेशानी होती रही।
-- -- -
सिविल लाइन में नाले के पानी से गंदगी
रामपुर। शहर में सिविल लाइन इलाके में नाले के पानी से गंदगी हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो गई। सड़क तक पानी फैलने की वजह से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ।