फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kosi bridge will be closed for one month from tomorrow in Dadhiyal

Rampur News: दढि़याल में कल से एक माह के लिए बंद हाेगा कोसी पुल

Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kosi bridge will be closed for one month from tomorrow in Dadhiyal
रामपुर। मुरादाबाद से नैनीताल और रामनगर जाने वाले मार्ग पर आवागमन सोमवार से एक महीने के लिए बंद हो जाएगा। यहां दढि़याल में कोसी नदी के पुल की मरम्मत शुरू होने जा रही है। रास्ता बंद करने से पहले पीडब्ल्यूडी ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक डायर्वजन तय कर लिया है। अब बाजपुर से आने वाला ट्रैफिक स्वार खौद से होकर गुजरेगा। इसी प्रकार मुरादाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक टांडा से खौद-बाजपुर जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि मुरादाबाद-टांडा-दढि़याल-काशीपुर स्टेट हाईवे पर कस्बा दढि़याल से पहले कोसी नदी के पुल की स्लेब और ज्वाइंटर जर्जर हैं। पुल के ज्वाइंट और उसके नीचे की मरम्मत होनी है। यह मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुल के 245 मीटर लंबाई में ज्वाइंटर बदले जाने हैं। पुल पर कंक्रीट का भी कार्य होगा, इसलिए उसकी 21 दिनों तक तराई होती रहेगी। इसलिए एक महीने तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मरम्मत कार्य 1.20 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से नैनीताल और रामनगर जाने वाला मार्ग 10 मीटर चौड़ा है। इस पर काफी यातायात रहता है। अभियंता ने बताया कि मार्ग पर यातायात रोकने से पहले लोगों की जानकारी के लिए मसवासी और टांडा में संकेतक लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed