फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kirtan court on Baisakhi festival

बैसाखी पर्व पर सजा कीर्तन दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kirtan court on Baisakhi festival
रामपुर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर भजन कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। साथ ही श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। मंगलवार को अंतिम अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसमें रागी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया गया तो प्रबंध कमेटी की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। सोमवार को अमृत संचार हुआ। इसके बाद मंगलवार को बैसाखी पर्व के कार्यक्रमों का समापन हुआ। इसमें मंगलवार सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद कीर्तन दरबार सजा, जिसमें शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। अंतिम अरदास ग्रंथी सुरजीत सिंह ने की। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कोविड-19 के तहत श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति में कमेटी के लोग ही मौजूद रहे। कीर्तन दरबार में जगजीत सिंह नानकसर वालों ने कहा कि हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। अमृत पान करना चाहिए, क्योंकि बिना अमृत मान करे सिख अधूरा है। उन्होंने कहा कि हमें दीन दुखियों की सेवा में भी आगे रहना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने भी गुरुद्वारे में माथा टेका और भारत भूषण गुप्ता भी मौजूद रहे। अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह सभी का आभार व्यक्त किया और गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंट किया। इसमें आकाश सक्सेना, तीरथ सिंह, लखविंदर सिंह, हरविंदर सिंह बाजवा, रणजीत कौर, भारत भूषण गुप्ता, चरण मासी, दर्शन सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, गुलशन अरोड़ा को सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अब्दुल्लाह तारिक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनमीत सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, अमरजोत सिंह कपूर, जसपाल सिंह, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह , सेवा सिंह, जगजोत सिंह, कृपाल सिंह, हरभजन सिंह, हरीश अरोड़ा, सनी कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed