फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kinnar kalash yatra with other fair cancle by adminstration

किन्नर कैलाश यात्रा, फुल्याच समेत अन्य मेलों पर लगी रोक

Tue, 23 Mar 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
kinnar kalash yatra with other fair cancle by adminstration
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने पांच कैलाशों में एक किन्नर कैलाश यात्रा समेत, फुल्याच और अन्य मेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हिदायत दी गई कि जिले में सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। देश और प्रदेश सहित कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें और दो गज की की अनुपालना भी करें। हाथों को साबुन से अवश्य धोते रहें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उन्होंने सभी दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने परिसरों में नो मास्क, नो सर्विस का कड़ाई से पालन करें। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के खरीदारी के लिए आता है, तो उसे सामान देने से मना करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में सांगला के होली महोत्सव, पांगी के डकरेन, कश्मीर मेला, फुल्याच मेले, किन्नर कैलाश यात्रा और जिले के अन्य मेलों के आयोजन पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और जिला वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed