{"_id":"58f7b6de4f1c1b0b5247222b","slug":"kidnap-girls-recovered-from-berely","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक से अगवा छात्रा बरेली में मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक से अगवा छात्रा बरेली में मिली
अमर उजाला ब्यूरो , मिलक /रामपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगवा छात्रा के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने छात्रा को बरेली से बरामद किया है और एक महिला समेत कई को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी स्कूल से लौटते हुए 12 अप्रैल को गायब हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों को पकड़कर पूछताछ की लेकिन नतीजा सिफर रहा। मंगलवार को हिंदू संगठनों ने छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी तथा राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था।
उन्होंने 48 घंटे में छात्रा की बरामदगी की मांग की थी। छात्रा की बरामदगी को लेकर पूर्व से लगी पुलिस ने मंगलवार की रात एक ठिकाने पर दबिश दी जहां पर अगवा छात्रा और एक महिला समेत कई को धर दबोचा। पुलिस ने छात्रा की बरामदगी करके बयान दर्ज किए हैं। छात्रा की बरामदगी होते ही नए नाम प्रकाश में आ गए हैं। इससे छात्रा अपहरण प्रकरण में नया मोड आ गया है। हिंदू संगठनों और परिवार वालों का आरोप था कि छात्रा को दूसरे संप्रदाय के नामजद कराए गए युवक अगवा करके ले गए हैं ,लेकिन यह आरोप उलटकर झूठा होने के कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। छात्रा की बरामदगी होते ही पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर पुलिस छात्रा की बरामदगी तक पहुंचने का राज नहीं बता रही हों ,लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस को एक नंबर मिला और उसको सर्विलांस पर लगाकर छात्रा की बरेली में होने पर लोकेशन ट्रेस की गई थी।
विज्ञापन