फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Khichdi banquet was organized on Makar Sankranti, blankets were also distributed

मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन, कंबल भी बांटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Khichdi banquet was organized on Makar Sankranti, blankets were also distributed
रामपुर में मकर संक्रांति पर अपने कार्यालय में ब्रहाम्णों को कंबल वितरण करते पूर्व मन्त्री शिव ब? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर जिले में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने अपने कार्यालय पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन

खिचड़ी भंडारे से पूर्व शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं ब्राह्मण सत्कार किया गया। जिसमें पंडित नवनीत शर्मा ने विधि-विधान से मकर संक्रांति पूजन कराया। इस अवसर पर सत्यपाल सिंह सैनी, बुद्धसेन लोधी, सुभाष सक्सेना, पुनीत अग्रवाल, दिनेश कश्यप, डॉ अनिल सक्सेना अनव सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कायस्थ चेतना मंच की ओर से भी मकर संक्रांति पर्व पर ज्वाला नगर स्थित कृष्णा मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस दौरान गजक एवं चाय का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सुभाष नंदा, अशोक कुमार करोरी, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, सर्वेंद्र सक्सेना, पंकज राय, सुरेश जौहरी, सुरेंद्र जौहरी, अनुज सक्सेना, दिनेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा गायत्री परिवार की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में शिव मंदिर ज्वाला नगर में निर्धन लोगों को सौ कंबल वितरण के साथ ही खिचड़ी भोज वितरित किया गया। साथ ही राम मनोहर लोहिया पार्क के पास स्थित इस मंदिर में सुबह पंडित देवेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ का अनुष्ठान कराया। अशोक सिंह ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आपके द्वार कुंभ अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अशोक सिंह, मदन लाल शर्मा, सोहन लाल राजपूत, ओम प्रकाश गंगवार, मीना शर्मा, हंसमुखी रस्तोगी, मधु सिंह, सुभाष चंद्र वर्मा, नीरज दीक्षित, पूनम, राजीव लोचन, देवेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं, मिशन सेवा फाउंडेशन की ओर से ज्वालानगर में राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से ऋतु दुबे, विजयपाल, हेमेंद्र, अमर सिंह, राजू भारती ,गौरवदुबे, विशेष कुमार, अनम, शाजिया, डॉ. विजेंद्र, राकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed