{"_id":"573232174f1c1bb955919f06","slug":"keshav-maurya-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में निष्ठा नहीं, परिवार वालों को पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में निष्ठा नहीं, परिवार वालों को पद
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को रामपुर में सपा-बसपा पर सीधे सियासी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है। वहां कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा पर नहीं बल्कि परिवार में जन्म लेने पर अहम पद मिलते हैं। इसी के साथ बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि- चढ़ गुंडों की छाती पर, बटन दबेगी हाथी पर का नारा देनी वाली बसपा की सरकार बनी तो गुंडे ही हाथी पर सवार हो गए और जनता की छाती पर गोलियां चलाने लगे।
मुरादाबाद जाते समय रामपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्वागत समारोह में कुछ मिनटों के लिए रुके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में लोग भयभीत हैं। लोगों के घर, जमीन, दुकानों पर कब्जे किए जा रहे हैं।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को ‘धरतीपुत्र’ कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि यदि वह धरती पुत्र हैं तो केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों के हित में उत्तर प्रदेश में लागू क्यों नहीं किया? उन्होंने केंद्र की कई योजनाएं भी गिनाईं। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के जोश से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कमल खिलने की उम्मीद जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी 265 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, सूर्यप्रकाश पाल, बलदेव औलख, हंसराज पप्पू, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अवधेश शर्मा, राजू सुमन, राजू शर्मा, मोहन कुमार, दिलीप अरोरा, दिलीप सक्सेना, अमित शर्मा, अनुज सक्सेना मोहन लोधी, संजय पाठक, अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, शिव बहादुर सक्सेना, राजीव मांगलिक, हरि सिंह ढिल्लो, महासिंह राजपूत, अजय तिवारी, कपिल आर्य, जुगेश अरोरा, प्रभात अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
उधर, मिलक के निरीक्षण भवन में पहली बार मिलक आए प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्य ने भाजपाइयों में जोश भरा। इससे पहले उनका यहां पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इससे पहले भाजपाई रामपुर-बरेली सीमा पर उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। निरीक्षण भवन में भाजपा के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने प्रदेशाध्यक्ष को सिर पर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, शिक्षक विधायक डा. जयपाल सिंह व्यस्त, मुन्नी देवी गंगवार, दीक्षा गंगवार, देवकरन गंगवार, राजीव सक्सेना कड़क, ऋषि पांडेय, हरीश गंगवार, भागीरथ सिंह गंगवार, डा. चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रेम शंकर पांडेय, नन्हे राम पांडेय, डा. राजकुमार माहेश्वरी आदि थे।