फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Kemri road will be constructed from Nainital Highway via Bansangali

नैनीताल हाईवे से बांसनगली होते हुए केमरी मार्ग का होगा निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kemri road will be constructed from Nainital Highway via Bansangali
नैनीताल हाईवे से बांसनगली होते हुए केमरी मार्ग का होगा निर्माण
विज्ञापन

3.07 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी सड़क, टेंडर प्रक्रिया पूरी
रामपुर। नैनीताल हाईवे से बांसनगली होते हुए केमरी रोड तक जाने वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 3.07 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। जिसके बाद विभागीय दावे के अनुसार आगामी एक साल में मार्ग का निर्माण पूूरा कर लिया जाएगा।
रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों की हालत खस्ता है। सालों से बदहाल मार्ग आए दिन हादसे का सबब बन जाते हैं। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें सो अलग। कुछ यही स्थिति नैनीताल हाईवे से ग्राम बांसनगली होते हुए केमरी रोड के लिए जाने वाले मार्ग की है। पांच किलोमीटर लंबा मार्ग बदहाल है। ऐसे में रामपुर और केमरी आने जाने वाले लोगों को गहरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा वाहनों में डीजल-पेट्रोल की अधिक खपत होती है, जिससे ग्रामीणों के लिए पांच किलोमीटर लंबा यह मार्ग अधिक दुश्वरियां पैदा करने वाला है। लिहाजा, क्षेत्र के लोग काफी समय मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जिसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मंजूूरी के लिए शासन को भेजा गया। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रियाएं आदि पूरी की गईं। फिलहाल, ठेकेदार और विभाग के बीच अनुबंध की कार्यवाही चल रही है, जिसके बाद जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के निर्माण में 3.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग का दावा है कि आगामी एक साल में मार्ग का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के 12 गांवों को मिलेगा लाभ
रामपुर। मार्ग का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के 12 गांवों को इसका सीधा लाभ होगा। केमरी जाने के लिए ग्रामीणों को रामपुर नहीं आना होगा, बल्कि इसी मार्ग से केमरी आ जा सकेंगे। इससे ग्रामीणों को दस किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ेगी। जिससे ग्रामीणों को पेट्रोल और डीजल की बचत होगा।
-क्या कहते हैं ग्रामीण
-मार्ग बदहाल होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। आएदिन गड्ढों में वाहन जाने की वजह से हादसे होते रहते हैं। अब सड़क का निर्माण हो जाएगा, तो लोगों को राहत मिलेगी।
-सोमपाल
-बांसनगली से केमरी रोड को जाने वाला मार्ग क्षेत्र के लिए काफी अहम है। इससे 12 गांवों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित है, जबकि आसपास के गांवों के लोगों के लिए मुसीबत हो रही थी, सो अलग। अब सड़क बन जाएगी, तो अच्छा होगा।
-राजकिशोर सैनी
-मार्ग पूूरी तरह से ऊबड़-खाबड़ हो चुका है। गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिस वजह से राहगीरों के लिए इस मार्ग से गुजरना आसान नहीं है। अब मार्ग का निर्माण हो जाएगा, तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
-रामेश्वर लोधी
-नैनीताल हाईवे से केमरी रोड को जोड़ने वाला मार्ग लोगों के लिए काफी जरूरी है, लेकिन मार्ग बदहाल होने की वजह से लोग रामपुर होकर केमरी आते जाते हैं। अब मार्ग बन जाएगा तो केमरी आना जाना आसान हो जाएगा।

-शकील मलिक
-बयान-
-नैनीताल हाईवे से बांसनगली होते हुए केमरी रोड तक जाने वाले मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसका टेंडर हो गया है। कुछ औपचारिकताएं बाकी बची हैं। एक साल में मार्ग बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।
-संजय राजपूत, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed