फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kala diwas

काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस

Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
kala diwas
बाबरी विध्वंस के विरोध में मुस्लिम संगठन सड़कों पर उतर आए। किसी ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस तो किसी ने अफसोस दिवस मनाया। संगठनों ने शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन



वहीं, पैंगबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। आल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने बाहों पर काली बांधकर शहर में जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



डीएम के जरिये राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में बाबरी मस्जिद शहीद करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा कि छह दिसंबर का दिन राष्ट्रीय शोक दिवस की तरह मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञापन भेजने वालों में राष्ट्रीय महासचिव बाबर खां, प्रदेश संगठन मंत्री हाजी जमीर रिजवी, मौलाना इदरीस कासमी, अजीम इकबाल, जाफर खां, मास्टर फिरोज खां, शादाब खां, दिलावर खां, अब्दुल सत्तार, अब्दुल अजीज, आरिज खां, मसरूर मियां, यामीन खां, तारिक खां, मोहसिन खां, थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed