फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jwelars protaest in rampur

ज्वैलर्स ने किया विरोध-प्रदर्शन

Mon, 28 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
jwelars protaest in rampur
छठे दिन भी बाजार बंद रहा, प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल 27वें दिन सोमवार को भी जारी रही। सर्राफा कारोबारियों के दोनों संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है। साहूकारा सर्राफा कमेटी की मीटिंग में मुकेश आर्य ने कहा कि सर्राफा कारोबारियों की परेशानी अभी तक सरकार को नजर में नहीं आई है।
विज्ञापन


कारोबारी हिम्मत नहीं हारेंगे और अपनी मांग के निस्तारण के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हड़ताल से न सिर्फ सर्राफा कारोबारी, बल्कि हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। चंद्रप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा कारोबारी आखिरी दम तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे और जीत हासिल करेंगे। इस दौरान प्रेमकिशोर, रविप्रकाश, नितिन, दिलीप रस्तोगी, विनोद कुमार गप्पल, उमेश, राजीव शर्मा, कपिल शर्मा, अंशुल रस्तोगी, राजेश, विनीत अग्रवाल, कमल शर्मा, दिनेश रस्तोगी, अंकित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने भी विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि सरकार सर्राफा कारोबारियों की मांग की लगातार अनदेखी कर रही है। सरकार एक्साइज ड्यूटी लागू न कर किसी अन्य रूप में कर लागू कर दे। एक्साइज ड्यूटी से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेेगा और कारोबारियों का उत्पीड़न होगा। राजीव लोचन, मनोज कुमार, दिलीप गोयल, रामकिशन गुप्ता, प्रदीप सिंह, चंद्रराज मित्तल, उमेश, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed