फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Justice is still there...

इंसाफ अभी बाकी है, सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद : अब्दुल्ला आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Justice is still there...
इंसाफ अभी बाकी है, सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद : अब्दुल्ला आजम
विज्ञापन

आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने किया ट्वीट
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंसाफ अभी बाकी है, सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद। अब्दुल्ला आजम के इस ट्वीट के बाद तमाम फालोअर ने भी रीट्वीट किया है।
सपा नेता आजम खां को लेकर इन दिनों सियासी हलकों में माहौल गर्म है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी को लेकर आ रही खबरों के बीच तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का आजम खां के घर आने और उनसे जेल में मिलने का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही आजम खां कोई बड़ा सियासी फैसला ले सकते हैं। इसके लिए उनके समर्थकों को लंबे समय से इंतजार है। वहीं आजम खां के समर्थक जल्द उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद जता रहे हैं। आजम खां की शत्रु संपत्ति से संबंधित मामले में जमानत होना बाकी है। इसके लिए हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। ऐसे में आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जल्द फैसला सुनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के फैसला न सुनाने को लेकर तीखी टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह न्याय के प्रति मजाक है। 137 दिन बीत जाने के बाद भी हाईकोर्ट ने अब तक फैसला क्यों नहीं सुनाया। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि आजम खान को 86 अन्य मामलों में जमानत दी जा चुकी है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से आई इस कड़ी टिप्पणी के बाद आजम खां के पुत्र व स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने अब्दुल्ला आजम ने ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों को संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इंसाफ अभी बाकी है, सुप्रीम कोर्ट जिंदाबाद। गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम पिछले कई दिनों से लगातार मीडिया से भले ही सीधे अपनी बात न कह रहे हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए इशारों-इशारों में अपनी बात समर्थकों तक जरूर पहुंचा रहे हैं। आजम खां फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed