{"_id":"584c57724f1c1bb35b447d78","slug":"johar-ali-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरानख्वानी तो कहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरानख्वानी तो कहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सनवे स्कूल में जौहर डे पर कार्यक्रम पेश करते छात्र और छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलाना मोहम्मद अली जौहर का यौमे पैदाइश धूमधाम से मनाया गया। कहीं कुरान ख्वानी कराई गई तो कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए। जौहर यूनिवर्सिटी में भी जौहर डे मनाया गया। शहर के चौराहे भी रोशनी से जगमगा उठे।
जौहर डे की तैयारी कई दिन की की जा रही थी। शहर के ईदगाह गेट बाजार नसरुल्लाह खां, शुतरखाना, हाथीखाना, दोमहला गेट. कटरा जलालुद्दीन, मोती मस्जिद चौराहा, स्टार चौराहा, जेल रोड चौराहा. राम-रहीम चौक, बरेली गेट और नगर पालिका को रंग- बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। जौहर यूनिवर्सिटी में भी जौहर डे धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मौलाना मोहम्मद अली जौहर की हयाते जिंदगी पर रोशनी डाली। मुल्क की आजादी में जो किरदार निभाया उससे भी रूबरू कराया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तोपखाना रोड स्थित सपा कार्यालय पर कुरान ख्वानी कराई गई। साथ ही उनकी मगफिरत की दुआ कराई। इस मौके पर मौलाना शाहिद खां, रामपुर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्डू, आसिम राजा, गुड्डू कुरैशी भी थे। वहीं राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने जौहर डे मनाया। मिठाई बांटकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। छात्रों ने देश भक्ति गीत भी गाए। इस मौके पर सपा छात्र सभा के नगराध्यक्ष अयान खां, रिसालत, इमरान, अजीम, फैजी, मोहसिन, फुरकान, तरुण, रमेश, असफी, नवाज थे।
विज्ञापन
जेल रोड स्थित सपा मजदूर सभा के कार्यालय पर जौहर डे मनाया। सपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जफर कामरेड ने मौैलाना जौहर की हयाते जिंदगी पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में बिलाल महमूद, मुजीबउर्रहमान, रईस, जमाल पाशा, राजा राम सागर, डा. सत्येंद्रपाल सिंह, असलम खां, नब्बू कुरैशी, मोहम्मद ईसर, नन्हे अली भी थे। धमोरा में सपा छात्र सभा के पूर्व जिला सचिव इमरान बाबा के आवास पर भी मौलाना मोहम्मद अली जौहर का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में साबिर हिंदुस्तानी, दानिश रजा, विक्की, शफीक अहमद, विपिन गोस्वामी, सलमान अली, शरीफ अहमद, इकराम अंसारी, उस्मान खां, वहीद अहमद, मोहम्मद उमर, अतीक अहमद, आसिफ अली, शाहबेज अली भी थे।