फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat increas tax

जिला पंचायत हर कारोबार पर डालेगी टैक्स का बोझ

Fri, 25 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव के छोटे से लेकर बड़े कारोबारी पर जिला पंचायत के टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा। गांव-गांव फेरी लगाकर अपना और परिवार का पेट पालने वालों से भी ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। जिला पंचायत ने प्रस्तावित उप विधियों पर आपत्ति मांगी है। वैसे से तो जिला पंचायत की आमदनी के कई जरिये हैं, लेकिन ज्यादा खर्च के सामने आमदनी कम पड़ रही है।
विज्ञापन



लिहाजा जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्र में दुकान, फेरी लगाने वाले, पेट्रोल पंप, ढाबे समेत 67 तरह के कारोबार के संचालन को नियमित और नियंत्रित करने संबंधी प्रभावी उपविधि के उप नियम संख्या (2) में संशोधन प्रस्तावित किया है। जिला पंचायत छोटे से लेकर बड़े कारोबार पर लाइसेंस शुल्क टैक्स बढ़ाएगी।
विज्ञापन



मसलन घड़ी मरम्मत की दुकान से लाइसेंस शुल्क के रूप में 110 से बढ़ाकर 200 रुपये वसूले जाएंगे। इसी तरह चाय, बीड़ी सिगरेट, जूता मरम्मत, कपड़ों की सिलाई की दुकान पर लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया जाएगा। जिला पंचायत ने प्रस्तावित दुकानात उपविधियों पर 18 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी है। इसके बाद आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी सिंह राघव ने बताया कि जिला पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कारोबार पर लाइसेंस शुक्ल और टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड ने पास किया था। बोर्ड से मंजूरी मिलने पर प्रस्तावित उपविधियों पर आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण और बाकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फाइल कमिश्नर को भेजी जाएगी। कमिश्नर से अनुमोदन के बाद यह मामला शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed