{"_id":"66469ae43a4cf922dd039555","slug":"jcb-driver-beats-up-two-bike-riders-report-filed-rampur-news-c-282-1-smbd1025-121870-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाइक सवार दो लोगों को जेसीबी चालक ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाइक सवार दो लोगों को जेसीबी चालक ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर में बृहस्पतिवार सुबह माटखेड़ा रोड पर साइड देने के विवाद में जेसीबी चालक ने बाइक सवार दो युवकों को पीट दिया। इससे वह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज कर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी नन्हे पुत्र हनीफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अहसान व इरफान बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से मजदूरी करने माटखेड़ा रोड की तरफ जा रहे थे। चकफेरी मोड़ के पास एक जेसीबी चालक सड़क पर साइड नहीं दे रहा था। इसका बाइक सवार दोनों युवकों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों युवक किसी तरह आगे निकल गए।
आरोप है कि बाद में जेसीबी चालक ने अपने कुछ साथियों की मदद से बाइकों के जरिये उन्हें आगे जाकर घेर लिया और लाठी-डंडों से मारकर दोनों को घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर जब लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नन्हे की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।