फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jayaprada did not reach the court non-bailable warrant issued SP ordered to arrest

फिर गैर जमानती वारंट जारी: कोर्ट नहीं पहुंचीं जयाप्रदा, एसपी को गिरफ्तारी का दिया आदेश; 27 को अगली सुनवाई

Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार को पूर्व सांसद कोर्ट नहीं पहुंचीं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
Jayaprada did not reach the court non-bailable warrant issued SP ordered to arrest
रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में फरार चल रहीं पूर्व सांसद जयाप्रदा सोमवार को भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी के लिए एसपी को आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था लेकिन पुलिस के हाथ पूर्व सांसद जयाप्रदा नहीं लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई सोमवार को हुई लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा फिर कोर्ट नहीं पहुंचीं, जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी करते हुए एसपी को पत्र लिखकर उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार को पूर्व सांसद कोर्ट नहीं पहुंचीं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed