फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jauhar university issue

िशकायत ः अवैध कब्जाकर बनाई गई जौहर यूनिवर्सिटी

Fri, 07 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खान के विरोधी सूबे में निजाम बदलने के साथ काफी सक्रिय हो गए हैं।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के समर्थन में उतरी आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पत्नी डा.नूतन ठाकुर ने एक बार फिर पूर्वमंत्री को घेरा है। उन्होंने मुख्यममंत्री से शिकायत की है कि जौहर यूनिवर्सिटी अवैध कब्जा करके बनवाई गई है इसलिए इस प्रकरण की जांच कराई जानी चाहिए। 

सपा सरकार जाने के बाद विरोधियों ने पूर्वमंत्री को घेरना शुरू कर दिया है। उन पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोपों का सिलसिला लगातार जारी है जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर कई अन्य मुद्दों पर आजम को घेरने की कोशिश हो रही है। लंबे समय से शांत पड़े कई विरोधी अब पूरी तरह एक्टिव हुए हैं। इसी क्रम में  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  अब्दुल सलाम ने भी मोर्चा खोल दिया है। सलाम की ओर से अधिवक्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी गई है,जिसमें आरोप लगाया है कि श्री खान ने ग्राम सींगनखेड़ा तहसील सदर, रामपुर के खाता संख्या 01214 की ग्राम सभा की 14.95 एकड़ जमीन जबरदस्ती 30 वर्षों के लिए पट्टे पर ले लिया।
विज्ञापन


 इसी प्रकार खाता संख्या 01232 में चक रोड की 2.13 एकड़ भूमि पर इस विश्वविद्यालय को दी गयी पर खान ने अवैध तरीके से 23.07 एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया। खाता संख्या 01241 में 14.95 एकड़ तथा खाता संख्या 01224 में 14.95 एकड़ भूमि पर भी इस विश्वविद्यालय का अवैध कब्जा है। खाता संख्या 00967 में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की 4.32 एकड़ भूमि तथा खाता संख्या 00083 में नहर खंड, लालपुर की 14.0 एकड़ भूमि विश्वविद्यालय के अवैध कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार खाता संख्या 01234 तथा 01232  में क्रमश: 2.13 एकड़ भूमि पर श्रेणी 6 ग्राम सभा की जमीन पर भी अवैध कब्जा है। डॉ ठाकुर के अनुसार वर्ष 2006 में शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 की धारा 12 में डीएम रामपुर को प्राप्त 34.20  हेक्टेयर भूमि भी इस विश्वविद्यालय के अवैध कब्जे में है। इन तथ्यों के आधार पर सलाम ने इन तमाम सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने की प्रार्थना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed