{"_id":"58e3f3064f1c1b41485b4655","slug":"jauhar-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ की इमारत मात्र 100 रुपये की सालाना लीज पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ की इमारत मात्र 100 रुपये की सालाना लीज पर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर का जौहर शोध संस्थान की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा सरकार में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से बने जौहर शोध संस्थान के भवन को जौहर ट्रस्ट को महज सौ रुपये सलाना किराये पर दे दी गई थी। इस जमीन पर अब रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित हो रहा है। यह मुद्दा आईपीएस अमिताभ ठाकुर की सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी नूतन ठाकुर ने उठाया है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है।
सपा सरकार जाने के बाद एक्टिव हुए पूर्व मंत्री आजम खां के विरोधियों का हमला लगातार जारी है। विरोधी किसी न किसी मुद्दे पर आजम खां को घेरने में लगे हुए हैं। इस बीच आईपीएस अमिताभ ठाकुर की सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी नूतन ठाकुर ने सपा सरकार द्वारा तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां पर की गई मेहरबानी का जिक्र किया गया है। मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने सपा सरकार द्वारा रामपुर पर लुटाए गए सरकारी खजाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की माग की गई है।
विज्ञापन
डा.ठाकुर ने कहा है कि आजम खान ने निजी लोगों को सरकारी भूमि दिए जाने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के सिद्धांतों को तार-तार करते हुए बीच शहर में करीब 1500 वर्ग गज जमीन और उस पर 9.83 करोड़ में बने सरकारी भवन को अपनी निजी संस्था के नाम मात्र सौ रुपये वार्षिक लीज पर तीस सालों के लिए दिए जाने का फैसला करा लिया जो पद का सीधा दुरुपयोग है।
विज्ञापन
डॉ ठाकुर ने कहा है कि तत्कालीन प्रमुख सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी ने इसे हितों का टकराव बताते हुए यह सरकारी भूमि और भवन विभागीय मंत्री की निजी संस्था को देने का विरोध किया था जिसके बाद उन्हें विभाग से हटा दिया गया और सरकारी मशीनरी पर दवाब डाल कर यह विधि विरुद्ध फैसला कराया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस आवंटन को निरस्त करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।