फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ISI case: Silence in neighborhood due to Shahzad arrest, wife said- husband went to Pakistan twice

आईएसआई जासूसी केस: शहजाद की गिरफ्तारी से मोहल्ले में सन्नाटा, पत्नी बोली- दो बार पाकिस्तान गया शौहर, VIDEO

Mon, 19 May 2025 03:26 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा/रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 03:26 PM IST
सार

रामपुर निवासी शहजाद को एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। वह पहले पाकिस्तान से लेडीज सूट और कपड़ा मंगाकर बेचता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। शहजाद की पत्नी ने आरोपों को गलत बताते हुए उसे निर्दोष बताया है। 

विज्ञापन
ISI case: Silence in neighborhood due to Shahzad arrest, wife said- husband went to Pakistan twice
जासूसी के आरोप में पकड़ा गए शाहजाद की पत्नी राजिया - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर निवासी शहजाद की गिरफ्तारी के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग हैरान हैं कि जिस शहजाद को वह वर्षों से शांत स्वभाव का समझते थे वह जासूसी जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार हो सकता है।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि पहले शहजाद गाड़ी चलाता था और कंबल बेचने का भी काम करता था। पिछले कुछ वर्षों से वह पाकिस्तान से लेडीज सूट और कपड़ा मंगाकर स्थानीय स्तर पर बेचने लगा था। शहजाद की पत्नी राजिया ने बताया कि उनका पति दो बार पाकिस्तान गए थे लेकिन उनका मकसद सिर्फ कारोबार था।

विज्ञापन

वह पाकिस्तान से कपड़े और सूट मंगाकर बेचा करता था। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अगर हम पाकिस्तान से पैसा कमा रहे होते, तो दस साल में घर बनाने में इतनी मुश्किलें क्यों आतीं।  गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शहजाद के घर पहुंचकर तलाशी ली और परिवार से पूछताछ की।

पूरे मोहल्ले में इस घटना को लेकर लोग सन्न हैं और कोई भी खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि शहजाद के पाकिस्तान से संबंध किस हद तक थे और क्या वह सच में आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

इस तरह आया पकड़ा में 
एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी करने वाले रामपुर निवासी शहजाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। वह आईएसआई के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। हैंडलर्स के इशारे पर आईएसआई के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। वह जासूसी के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भी भेज चुका है।

यूपी का जासूस कारोबारी: ISI के कई एजेंट को पहुंचाता था पैसे, कारोबार की आड़ में जासूसी कर रहा शहजाद; कई खुलासे

विज्ञापन

एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी कि रामपुर निवासी एक युवक भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी का कार्य करता है। उसे आईएसआई का संरक्षण मिला है। वह आईएसआई के लिए जासूसी करने की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। गहनता से जांच करने पर पता चला कि रामपुर के टांडा स्थित आजाद नगर का रहने वाला शहजाद बीते कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है।

वह चोरी छिपे भारत व पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामान अवैध रूप से सीमा पार से लेकर आता है। इसकी आड़ में आईएसआई के लिए काम करता है। वह आईएसआई के एजेंट्स से लगातार संपर्क में है और देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा की हैं। तत्पश्चात एटीएस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मुरादाबाद से उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर के साथ प्रदेश के कई अन्य स्थानों से भी लोगों को तस्करी की आड़ में आईएसआई के लिए काम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान भेजता था। उनके वीजा आदि का इंतजाम आईएसआई के एजेंट कराते थे। शहजाद ने भारत के खिलाफ जासूसी के लिए आईएसआई को भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed