{"_id":"682acf1e0042e977450fe7bf","slug":"pakistan-intelligence-agency-isi-spy-shahzad-was-spying-under-guise-of-business-he-went-to-pakistan-many-times-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी का जासूस कारोबारी: ISI के कई एजेंट को पहुंचाता था पैसे, कारोबार की आड़ में जासूसी कर रहा शहजाद; कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का जासूस कारोबारी: ISI के कई एजेंट को पहुंचाता था पैसे, कारोबार की आड़ में जासूसी कर रहा शहजाद; कई खुलासे
Mon, 19 May 2025 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 May 2025 12:13 PM IST
सार
रामपुर के टांडा में कारोबार की आड़ में शहजाद पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। वह हैंडलर्स के इशारे पर आईएसआई के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। शहजाद कई बार पाकिस्तान भी जा चुका है।
विज्ञापन
कारोबारी शहजाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के रामपुर के टांडा में लोगों के सामने कारोबार और धर्म-दीन की बात करने वाला शहजाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस निकला। वह कारोबार की आड़ में आईएसआई के लिए काम कर रहा था। इसके अलावा देश में आईएसआई के एजेंटों को रुपये भी मुहैया कराता था।
शहजाद भारत और पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, मसाले, कपड़े का अवैध रूप से पाकिस्तान से लेन-देन करता था। इस कारोबार में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी मदद करती थी। इसके बदले शहजाद एजेंसी को भारत की गोपनीय जानकारी साझा करता था।
एटीएस सूत्रों कहना है कि शहजाद देश में आईएसआई के एजेंटों को रुपये भी मुहैया करा रहा था। शहजाद ने एटीएस को पूछताछ में बताया कि उसने कई लोगों को पाकिस्तान भिजवाने में मदद की थी। एटीएस ने शहजाद से पूछताछ कर उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
एटीएस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी खंगाली गई थी। जिसमें कई कॉलें संदिग्ध लगीं तो उसकी निगरानी और बढ़ा दी थी। रविवार को आरोपी जैसे ही मुरादाबाद पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद लखनऊ ले गई।

मुरादाबाद में पहले भी पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध आतंकी और जासूस
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाले और आतंकी संगठनों के सदस्य पहले भी मुरादाबाद में पकड़े जा चुके हैं। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ गोधरा कांड के आतंकी भी कई साल तक पुलिस, खुफिया एजेंसियों को चमका देकर मुरादाबाद में अपना ठिकाना बनाकर रह चुके हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने दो अक्तूबर 2023 को मुरादाबाद से आईएस के आतंकी अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था।

इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फरहान और हिजबुल के आतंकी अहमद रजा की भी यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र से 27 अक्तूबर 2017 को आईबी, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड के आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य फरहान को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसे छह अगस्त 2007 को दिल्ली की स्पेशल टीम ने पोटा मामले में गिरफ्तार किया था।
कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी। 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट से वह जमानत पर छूट गया। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के साथ विदेश जाने पर रोक लगाई थी। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ निवासी फरहान मुरादाबाद आ गया था। मुरादाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवाकर वह मुगलपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।
यहीं रहते हुए उसने ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवा लिया था। इन्हीं दस्तावेजों से उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाया और कुवैत चला गया। इसके अलावा मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगा था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के अनंतनाग निवासी आतंकी फिरदौस के संपर्क में आ गया था। मुरादाबाद से तीन अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया अहमद रजा उर्फ शाहरुख ने अनंतनाग जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी।
एटीएस ने मुरादाबाद से आईएसआई के जासूस को दबोचा
एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी करने वाले रामपुर निवासी शहजाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह आईएसआई के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। साथ ही, हैंडलर्स के इशारे पर आईएसआई के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। वह जासूसी के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भी भेज चुका है।
यह भी पढ़ें: जासूस ज्योति पर नया खुलासा: यूट्यूबर के संपर्क में थे HSGPC कर्मी और पुरी की ये युवती, साथ गई थी पाकिस्तान