{"_id":"6a5933c92e6a8e75870ab3e6","slug":"interstate-cable-theft-gang-busted-five-miscreants-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1025-175630-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह का खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार
Fri, 17 Jul 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय केबल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब पांच क्विंटल 40 किलो एल्यूमिनियम तार, कटर, चार छुरी, तार छीलने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और एक टेंपो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रामपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 चोरी की वारदातें करना कुबूल किया है।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को जिला गोंडा की जेएमबी कंस्ट्रक्शन आनंदनगर पेटी कोखर शिव बस्ताबर के मैनेजर अशोक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें माटखेड़ा रोड फ्लाईओवर के पास से एक ड्रम में 500 मीटर और पांच ड्रम में 750 मीटर केबल चोरी होने की जानकारी दी गई थी।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, विवेचना के दौरान सात आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दरोगा आकिल हुसैन, एसओजी प्रभारी दीपक मलिक और सर्विलांस प्रभारी हेमराज सिंह की संयुक्त टीम ने ईशानगर चौकी से ग्राम चंदेन जाने वाले मार्ग पर एक कार से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम महेश निवासी भदईपुरा किच्छा रोड थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर, अजहर निवासी ग्राम गुलडिया अता हुसैन थाना बहेड़ी जिला बरेली, इकबाल अहमद निवासी ग्राम नोगवां गुरुबोझ चौकी कताई मिल थाना बहेड़ी जिला बरेली, टीटू शर्मा निवासी भदईपुरा किच्छा रोड थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर तथा जुनैद निवासी जादोपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली बताए। आरोपियों ने फरार दो साथियों के नाम-पते भी पुलिस को बताए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उक्त घटना के अलावा अन्य 14 स्थानों पर केबल चोरी की घटनाएं भी कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर एक टेंपो में भरा चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने आठ बड़े बोरे और चार बड़े कट्टों में भरा करीब पांच क्विंटल 40 किलो छिला हुआ एल्यूमिनियम तार, थाना भोट से संबंधित 10 किलो माल का एक छोटा कट्टा, एक कटर, चार छुरी, तार छीलने के उपकरण, स्विफ्ट डिजायर कार और एक टेंपो बरामद किया।
0000
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अजहर के खिलाफ थाना बिलासपुर, थाना भोट और थाना बहेड़ी में गोवध व गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महेश, इकबाल अहमद, टीटू और जुनैद के खिलाफ थाना बिलासपुर और थाना भोट में तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपी कार से घटनाओं को अंजाम देते थे।