फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Instructions to start the process of land acquisition for township on time

Rampur News: टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई समय से शुरू करने के निर्देश

Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 08 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions to start the process of land acquisition for township on time
रामपुर। पहाड़ी गांव में विकसित होने जा रही रामपुर विकास प्राधिकरण की टाउनशिप के लिए प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। डीएम ने अफसरों के साथ पहाड़ी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई समय से शुरू करने के आदेश दिए साथ ही अधिग्रहण को लेकर मांगी गई आपत्तियों का निस्तारण कराने के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शहर में नैनीताल रोड पर पहाड़ी गांव के पास टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके लिए शासन से धनराशि मिलने के बाद कवायद और तेज कर दी गई है। योजना के अंतर्गत नई टाउनशिप विकसित करने के लिए अब कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरडीए के उपाध्यक्ष एवं डीएम जोगिंदर सिंह ने प्राधिकरण सचिव व नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ पहाड़ी गांव में आवासीय योजना हेतु चिह्नित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई निर्धारित समयावधि में प्रारंभ की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसानों से प्राप्त आपत्तियों का निराकरण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें रामपुर विकास प्राधिकरण को इस योजना के तहत 170 एकड़ की टाउनशिप की स्वीकृति मिली है, जो उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गेट बंद टाउनशिप होगी, जिस पर 591 करोड़ की लागत आएगी। डीएम ने कहा कि यह टाउनशिप विकसित क़रने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed