{"_id":"66317d41807fac2e2707f7a4","slug":"inspector-testified-in-pan-card-case-hearing-to-be-held-on-may-4-rampur-news-c-282-1-rmp1004-120897-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पैन कार्ड मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही, चार मई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पैन कार्ड मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही, चार मई को होगी सुनवाई
Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा नेता अब्दुल्ला आजम खां के दो पैन कार्ड मामले में विवेचक इंस्पेक्टर प्रवीण कटियार ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही अभी पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की सुनवाई चार मई को होगी।
यहां बताते चले कि अब्दुल्ला के खिलाफ भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए अब्दुल्ला आजम और उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बनाया था। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल में विचाराधीन है। इस मामले में मंगलवार को इस मामले के विवेचक इंस्पेक्टर प्रवीण कटियार कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की,लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इंस्पेक्टर की गवाही पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की सुनवाई चार मई को होगी। वहीं दूसरी ओर अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख तय की है।