{"_id":"68d452c3d02226d84b09e49a","slug":"injection-caused-lump-in-leg-complaint-to-chief-minister-rampur-news-c-282-1-rmp1001-154283-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: इंजेक्शन से पैर में पड़ी गांठ, मुख्यमंत्री से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: इंजेक्शन से पैर में पड़ी गांठ, मुख्यमंत्री से शिकायत
विज्ञापन
रामपुर। बच्चे के टीका लगने और फिर गांठ पड़ने का मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। जनवरी में शक्तिपुरम में आंगनबाड़ी केंद्र से टीका लगाने के बाद बच्ची के पैर में गांठ बन गई थी। जब परिजनों ने इसकी शिकायत की तो हर कोई मामले को टालता दिखाई दिया। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
शाहबाद गेट पर वजाहत अहमद अपनी पत्नी नईमा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। सबसे छोटी बेटी एक साल की है। वजाहत ने बताया कि शक्तिपुरम आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्ची के दोनों हाथ और एक पांव में टीका लगाया गया था। टीका लगाने के बाद से बच्ची के दाहिने पैर में घुटने से पहले एक गांठ पड़ गई थी।
आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर तत्कालीन प्रभारी सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश से शिकायत के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो वजाहत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। तीन दिन बाद तत्कालीन प्रभारी सीएमओ ने बुलाया और फिर एक निजी हॉस्पिटल भेजा, लेकिन वहां पर भी काम नहीं हो सका। अब मुरादाबाद जिला अस्पताल में जांच चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मेरे पास एक बार आया था। उसने बताया था कि इंजेक्शन की वजह से गांठ पड़ी है, जिसके बाद जिला अस्पताल उसको भेजा गया था, लेकिन फिर वह दोबारा मेरे पास नहीं पहुंचा था।
-डॉ. सत्यप्रकाश, तत्कालीन प्रभारी सीएमओ
-- -- -- -- --
मेरे संज्ञान में अभी मामला नहीं है। कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। संभव होगा तो पीड़ित को बुलवा लिया जाएगा। जो मदद हो सकेगी, कराई जाएगी।
-डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ, रामपुर