फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Income Tax team departs after spending 95 hours examining documents

Rampur News: 95 घंटे दस्तावेज खंगालने के बाद आयकर टीम रवाना

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Income Tax team departs after spending 95 hours examining documents
बिलासपुर। उत्तराखंड की सीमांत रामपुर जिले की बत्रा कॉलोनी में कारोबारी रोहतास बत्रा और चिकित्सक दंपती डॉ. दीपक छाबड़ा व डॉ. अंजू छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार पांचवें दिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

करीब 95 घंटे बाद थमी यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे लंबी कार्रवाई है। लंबी जांच के बाद टीम दस्तावेज लेकर लौट गई, लेकिन अब किसी बड़ी कार्रवाई की आहट सुनाई देने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कॉलोनी में चर्चा शुरू हो गई कि आयकर विभाग की टीमें दोनों आवासों पर नहीं हैं। अधिकारी कार्रवाई पूरी करने के बाद सुबह करीब पांच बजे कुछ दस्तावेज लेकर बाहर जा चुके थे। सूत्रों के अनुसार, इसके बाद दोनों आवासों पर शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने 95 घंटे की जांच में क्या पाया, इसका जवाब जानने को हर कोई आतुर था, लेकिन मामले में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो सकी। पांच दिनों के घटनाक्रम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। आयकर विभाग की जिले में अब तक की सबसे लंबी कार्रवाई के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में अभिलेखों की जांच और पूछताछ के आधार पर किसी बड़ी कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं।
ज्ञात हो कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई थी। 12 से 15 वाहनों के काफिले के साथ अधिकारियों की टीम बत्रा कॉलोनी पहुंची थी। अधिकारियों ने सबसे पहले कारोबारी रोहतास बत्रा और चिकित्सक दंपती डॉ. दीपक छाबड़ा व डॉ. अंजू छाबड़ा के दोनों आवासों को घेर लिया था और बाहर पुलिस तैनात कर दी थी।

अंदर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए थे। अधिकारियों की गाड़ियां रुद्रपुर स्थित केनरा बैंक भी पहुंची थीं। अधिकारियों की ओर से वित्तीय मामलों में जानकारी जुटाने और पूरी कार्रवाई को लेकर कॉलोनी से लेकर शहर तक तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। संबंधित कारोबारी और चिकित्सक दंपती का पक्ष भी ज्ञात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed