फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   in conjunction with lover imam daughter in law had done the murder of mother in law

प्रेमी इमाम के साथ मिलकर बहू ने सास का किया था कत्ल

Sat, 30 Dec 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
in conjunction with lover imam daughter in law had done the murder of mother in law
गिरफ्तार आरोपी इमाम को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इमाम के साथ अवैध संबंधों के चलते महिला ने इमाम के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी थी। पति की पूछताछ में जब पत्नी ने यह खुलासा किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस की पूछताछ में इमाम ने भी घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला और इमाम को हिरासत में लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही मजिस्ट्रेट अनुमति लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से भी निकलवाने की तैयारी कर है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नानकार रानी का मझरा सेडू वाला गांव में 26 दिसंबर की रात शहाना बी ने अपनी सास शेरबानो के सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद परिजनों की पंचायत में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन, शुक्रवार को शेरबानो के तीजे के दौरान शेरबानो के बेटे जुबैर ने अपनी मां की हत्या के बारे में जब शहाना बी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने इमाम के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने पर सास की हत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जुबैर गुस्से में भर गया और एक हाथ में हंसिया लिए दूसरे हाथ से पत्नी को घसीटता हुआ मदरसे में पहुंच गया, जहां उसकी मां के तीजे की फातियां पढ़ी जा रहीं थीं। वहां पर जुबैर ने रिश्तेदारों व ग्रामीणों को पूरी बात बताई, जिससे सभी लोगों को गुस्सा आ गया और वह आरोपी इमाम को पकड़ने के लिए मस्जिद पहुंच गए।

जुबैर और ग्रामीणों ने इमाम मोहम्मद अली से पूछताछ की तो उसने घटना में शामिल होने से इंकार किया तो जुबैर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इमाम से पूछताछ की तो उसने हत्या में शामिल होने की बात कुबूल कर ली।

इस पर पुलिस ने शाहाना बी और मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुरी गांव निवासी इमाम मोहम्मद अली को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने जुबैर की तहरीर पर शहाना बी और मोहम्मद अली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।


पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्हें शेरबानो ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिस पर उन्होंने ईंट और सरिया से हमला करने के बाद गला दबाकर शेरबानो की हत्या कर दी थी। अब पुलिस मजिस्ट्रेट अनुमति पर कब्र से शव निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed