फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   imprpvement exam of up board

यूपी बोर्ड परीक्षा में तीन की बजाय दो घंटे का होगा प्रश्नपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
imprpvement exam of up board
रामपुर। परीक्ष परिणाम से असंतुष्ट हाई स्कूल और इंटर के परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षाएं 18 सितंबर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। दोनों कक्षाओं में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का बिना इम्तिहान परिणाम तैयार कराया गया। इसके लिए पूर्व में कक्षावार मिले अंकों के तय प्रतिशत से रिजल्ट बनाया गया। उस समय कहा गया था कि जो पंजीकृत विद्यार्थी अंक सुधार की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, उनका परीक्षाफल 2021 ही माना जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब अंक सुधार की परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषयों में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। इसमें शर्त यह है कि परीक्षार्थियों को मूल्यांकन में मिले अंक ही मान्य होंगे, उनका 31 जुलाई को घोषित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा।उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों निर्देश जारी कर दिया है।परीक्षा के लिए विद्यार्थी 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करना होगा या विद्यालय से प्राप्त करके उसे भरकर प्रधानाचार्य के यहां 27 अगस्त तक जमा करना होगा। प्रधानाचार्यों को आवेदनों का परीक्षा विवरण, परीक्षार्थी का अनुक्रमांक व आवेदित विषयों की सूचना वेबसाइट पर अपने लागइन से 29 अगस्त दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed