फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   68 plastic-free ponds ready in the district; work underway on 47 others.

Rampur News: जिले में 68 प्लास्टिक मुक्त तालाब तैयार, 47 पर काम जारी

Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
68 plastic-free ponds ready in the district; work underway on 47 others.
रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त तालाबों में 68 तालाब बनकर तैयार हो गए हैं। इसके अलावा 47 तालाबों पर काम चल रहा है। इन तालाबों में फिल्टर चेंबर और बाउंड्री जाली की व्यवस्था की गई है। विभाग के अनुसार इन व्यवस्थाओं से तालाबों में प्लास्टिक और कचरा पहुंचने से रोकने के साथ ही पानी को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के स्वार, बिलासपुर, शाहबाद, मिलक और चमरौआ ब्लॉक में तालाब तैयार किए गए हैं। तालाबों के निर्माण में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। फिल्टर चेंबर के माध्यम से तालाब में पहुंचने वाले पानी को छानने की व्यवस्था की गई है। वहीं, बाउंड्री जाली लगाकर तालाब के आसपास सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 68 तालाब तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष तालाबों पर निर्माण कार्य चल रहा है। तैयार तालाबों की देखरेख और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित स्तर पर तय की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक मुक्त तालाबों से गांवों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-------------

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में तैयार किए जा रहे प्लास्टिक मुक्त तालाबों में 68 तालाब बनकर तैयार हो चुके हैं। 47 तालाबों पर काम चल रहा है। इनमें फिल्टर चेंबर और बाउंड्री जाली की व्यवस्था की गई है। इससे तालाबों में प्लास्टिक व कचरा जाने से रोकने में मदद मिलेगी। इन तालाबों की देखरेख और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। - नत्थू लाल गंगवार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed