{"_id":"6a9331a7d780a07c7b0ffa4a","slug":"viral-load-kits-run-out-at-the-district-hospital-hepatitis-c-testing-stalled-at-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-178925-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल में वायरल लोड किट खत्म... जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल में वायरल लोड किट खत्म... जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की जांच ठप
Sun, 30 Aug 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में बजट के अभाव में हेपेटाइटिस-सी की जांच एक सप्ताह से बंद है। वायरल लोड की किट उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना हेपेटाइटिस से संबंधित 150 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जांच बंद होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
हेपेटाइटिस-सी की वायरल लोड जांच के लिए किट व अन्य सामग्री सप्लाई करने वाली कंपनी का जिला अस्पताल पर करीब 16 लाख रुपये पिछले वर्ष और छह लाख रुपये इस वर्ष का बकाया है। भुगतान न होने के कारण कंपनी ने अस्पताल को किट व अन्य सामग्री देने से मना कर दिया है। इसके चलते वायरल लोड जांच के लिए जरूरी किट उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जांच बंद होने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ गया है।
वहीं, जिला अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों को भी जांच रिपोर्ट के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन ने हेपेटाइटिस वायरल लोड की किट उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है। इसमें अस्पताल को आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि किट की खरीद कर जांच दोबारा शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
150 से अधिक मरीज पहुंचते हैं रोजाना
रामपुर। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस से संबंधित उपचार और परामर्श के लिए रोजाना 150 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों को उपचार की दिशा तय करने के लिए वायरल लोड की जांच की जरूरत होती है। जांच सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को बाहर जांच कराने की सलाह दी जा रही है। निजी केंद्रों पर जांच कराने में मरीजों को अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कंपनी का भुगतान अटकने से आपूर्ति पर लगा ब्रेक
रामपुर। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की जांच किट की आपूर्ति का संकट भुगतान अटकने से पैदा हुआ है। अस्पताल पर संबंधित कंपनी का पिछले वर्ष का करीब 16 लाख और इस वर्ष का छह लाख रुपये बकाया है। भुगतान नहीं होने पर कंपनी ने किट उपलब्ध कराने से हाथ खींच लिए। अब अस्पताल प्रशासन ने शासन से बजट मांगा है। बजट मिलने के बाद बकाया भुगतान और किट की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- --
हेपेटाइटिस-सी की वायरल लोड जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं होने से जांच प्रभावित हुई है। किट की आपूर्ति करने वाली कंपनी का भुगतान लंबित है। शासन को पत्र भेजकर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बजट मिलते ही किट की व्यवस्था कराकर जांच दोबारा शुरू कराई जाएगी।
- डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
-- -- -- -- -- -- -