फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   improvement in the condition of inter colleges

22 करोड़ से सुधरेगी राजकीय इंटर कालेजों की सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
improvement in the condition of inter colleges
रामपुर। 22 करोड़ की लागत से जिले के राजकीय इंटर कालेजों की सूरत बदलेगी। स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर मुहैया कराया जाएगा। अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण भी होगा। विज्ञान विषय पढ़ने वाले बच्चों के लिए विज्ञान प्रयोगशाला के उपकरण भी खरीदे जाएंगे। बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब भी बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत राजकीय स्कूलों में कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेजों की दशा सुधारने के लिए भी केंद्र सरकार प्रयासरत है। इसके लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। इसके अंतर्गत नगर क्षेत्र के अलावा सैदनगर, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर, चमरौआ और मिलक के 25 राजकीय इंटर कालेजों में फर्नीचर की व्यवस्था होगी। वहीं, नगर क्षेत्र, सैदनगर, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर, चमरौआ और मिलक ब्लाक के 32 इंटर कालेजों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। इसके अलावा नगर क्षेत्र के अलावा सभी छह ब्लाकों के इंटर कालेजों में 39 अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। चमरौआ क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमरौआ में बाउंड्री बनाई जाएगी। नगर क्षेत्र, सैदनगर, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर और चमरौआ के 25 राजकीय इंटर कालेजों में विज्ञान प्रयोग शाला के उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा नगर क्षेत्र, सैदनगर, शाहबाद, स्वार, बिलासपुर, चमरौआ और मिलक में नौ कालेजों में शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed