फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal encroachment on land worth five crores, officers of Irrigation Department got possession free

पांच करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा, सिंचाई विभाग के अफसरों ने कराया कब्जा मुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on land worth five crores, officers of Irrigation Department got possession free
रामपुर। सिंचाई विभाग के अफसरों ने मंगलवार को अवैध कब्जा हटाकर विभाग की पांच करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई। यह कब्जा वर्ष 1995 से चला आ रहा था। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामला बिलासपुर के मोहल्ला कायस्थान का है। शनिवार बाजार के पीछे अपर सैंजनी नहर की करीब एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर मोहल्ला कायस्थान निवासी सुहैल खां पुत्र मकसूद ने अवैध कब्जा कर लिया था। यह कब्जा वर्ष 1995 से चला आ रहा था। आरोप है कि जमीन की चारदीवारी करने के बाद एक दुकान और बरामदे का निर्माण करा लिया गया था।
विज्ञापन

वर्तमान में इस जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। इस बीच सिंचाई विभाग के अफसरों को जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली, जिसके बाद अफसरों ने जमीन की पैमाइश कराई। इसमें जमीन सिंचाई विभाग की होने की बात सामने आई। इसके बाद मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सियाराम, उपखंड अधिकारी सलमान खान, जिलेदार रामनरेश जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ। विभाग ने दो घंटे चली कार्रवाई के बाद जमीन अपने कब्जे में कर ली। वहीं, विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विभाग की करीब पांच करोड़ रुपये की जमीन पर 1995 में कब्जा किया गया था। मौके पर चारदीवारी कराकर एक दुकान व बरामदे का निर्माण कराया गया था। हमें जानकारी मिली तो अवैध कब्जे को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। आगे भी विभाग की ओर से अपनी संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का सिलसिला जारी रहेगा।
-सियाराम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed