फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband given teen talaq to his wife, fir lodge

राह चलते पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
husband given teen talaq to his wife, fir lodge
रामपुर। घरेलू कलह के चलते रास्ते में मिली पत्नी को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने पत्नी और ससुर के साथ गाली गलौज भी कर दी। इस मामले में गंज पुलिस ने पति सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का हाजीनगर निवासी जाहिदा का विवाह कुछ साल पहले पास के ही रहने वाले इदरीश से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसको घर से भगा दिया। इसके बाद वो पिछले करीब डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि तीन सितंबर को महिला अपने पिता के साथ शहर आई थी। उसके बाद वह वापस मायके जा रही थी कि महिला के पति इदरीश और उसके ससुर जाफर ने सैजनी नानकार के पास पिता पुत्री को रोककर उनके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान महिला के ससुर ने अपने बेटे से कहा कि अभी तक इसको तीन तलाक नहीं दिया। उसी समय इदरीश ने अपनी पत्नी को तीन बार कहकर तलाक दे दिया। घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद महिला ने एसपी से शिकायत की।इसके बाद गंज पुलिस ने पति सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed