फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband dies due to stress due to his wife's maternal death

पत्नी के मायके जाने से तनाव में आकर पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband dies due to stress due to his wife's maternal death
रामपुर। पत्नी से नाराजगी के बाद तनाव में आया युवक पंखे से रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने युवक के भाई को जानकारी दी, जिसके बाद वे वहां आ गए। उन्होंने दरवाजा खोला। देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना गंज कोतवाली क्षेत्र की चपटा कॉलोनी की है। कॉलोनी में नदीम मियां परिवार के साथ रहता था। बुधवार को उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। देर तक कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों को जानकारी दी। खबर मिलते ही युवक का भाई मौके पर आ गया। वहीं, कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक ने भाई ने किसी तरह लोगों के सहयोग से दरवाजा खोला। देखा तो युवक का शव पंखे पर लटका हुआ था। कुछ देर बाद गंज कोतवाल रामवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जब तक वह पहुंचे थे, तब तक युवक का शव उतरवा लिया गया था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी और नदीम मियां अकेला रह रहा था। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed