फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband accused of assault and brother-in-law of molestation; case registered against four, including the husband.

Rampur News: पति पर मारपीट व देवर पर छेड़खानी का आरोप, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of assault and brother-in-law of molestation; case registered against four, including the husband.
भोट (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट और देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर, सास और देवर ने उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वाले लगातार बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति शराब और जुआ खेलने का आदी है। जुए में उसके जेवर तक बेच दिए। बच्चे को जन्म देने के बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। विवाहिता ने देवर पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोपी है कि 15 नवंबर 2025 को करीब 11 बजे आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed