फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hurt by wife's affair, husband consumed poison

Rampur News: पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत पति ने खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's affair, husband consumed poison
रामपुर। पत्नी के प्रेम प्रसंग के आहत पति ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पति का उपचार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का गांव में ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर पति और पत्नी में रविवार को विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर सोमवार शाम को फिर से पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नगर शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया। हालांकि जब इस प्रकरण में कोतवाल अनुपम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed