फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hunar hot

हुनरहॉट के लिए सजने लगा गांव, दुकानों की रंगाई-पुताई का काम भी हुआ तेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
hunar hot
रामपुर। हुनरहॉट के आयोजन को तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर गांव बसाया जा रहा है, जिसके चार गेट बनाए गए हैं। दुकानों की भी रंगाई व पुताई का काम तेज हो गया है। स्थानीय कलाकारों ने भी पनवड़िया ओवरब्रिज को रंगों से सजाना शुरू कर दिया है, जिस पर विभिन्न थीमों पर आधारित कलाकृतियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रामपुर में 16 अक्तूबर से हुनरहॉट का आयोजन किया जाना है। यह हुनरहॉट 25 अक्तूबर तक चलेगा। लिहाजा, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग की ओर कुछ कर्मचारियों की टीम को भेज दिया गया है, जो अपने अनुसार तैयारियां करने में लगे हैं। इस बार की तैयारी पिछली बार से अलग होगी। कर्मचारियों की मानें तो पिछली बार हुनरहॉट में एक गांव का निर्माण किया गया था, लेकिन इस बार अलग और आकर्षक तरीके से गांव बनाया जा रहा है, जिसके चार द्वार होंगे। इसमें गांव का एक गेट तो लगभग बनकर तैयार हो गया है। गांव में लगाने के लिए अलग अलग तरीके की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। जबकि, नुमाइश ग्राउंड का मुख्य द्वार भी आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। ग्राउंड के पेड़ों को पेंट से रंगा जा रहा है, ताकि अलग लुक आ सके। दुकानों की पुताई का काम भी तेज हो गया है। इसके अलावा इंडिया गेट की तर्ज पर एक गेट बनाया जा रहा है। पनवड़िया ओवरब्रिज पर भी स्थानीय कलाकारों ने पेंटिंग शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि हुनरहॉट का आयोजन हर बार अलग तरह से होना चाहिए। कार्यक्रम स्थल को थीम के अनुसार तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed