फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Home guard dies after being hit by an unknown vehicle in fog

Rampur News: कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies after being hit by an unknown vehicle in fog
ड्यूटी से लौटते समय सिविल लाइंस क्षेत्र में देर रात हुआ हादसा, पुलिस वाहन की तलाश में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। घने कोहरे के बीच ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे मुरादाबाद निवासी होमगार्ड हरकेश सिंह (57) की स्कूटी को मंगलवार देर रात सिविल लाइंस क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
हरकेश सिंह मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मानपुर पट्टी गांव के रहने वाले थे और रामपुर में होमगार्ड के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी बमनपुरी स्टेडियम में लगी थी। ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से लौटते समय पंजाब नगर रोड पर अहमदनगर खेड़ा गांव के पास हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन से हुआ है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed