{"_id":"58c59aca4f1c1b623ddc54a7","slug":"holika-dahan000","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामपुर द ओपल में होली महोत्सव में रंग लगाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होलिका दहन और पूजन के साथ ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। युवा और बच्चों की टोलियों ने एक- दूसरे को रंगों में सराबोर करना शुरू कर दिया। कहीं होली गीतों पर डांस के साथ रंग उड़ाते युवा तो कहीं गुंझियों की मिठास के साथ एक-दूसरे को होली की बधाई देने का सिलसिला रहा।
रविवार को दिनभर बच्चों और युवाओं की टोलियों ने होलिका के लिए लकड़ी एकत्र की। युवाओं में ऊंची से ऊंची होलिका बनाने की होड़ सी रही। इसके बाद रात में होलिका दहन और पूजन के बाद फिजाओं में अबीर-गुलाल के साथ रंग बिखरने शुरू हो गए। बच्चों और युवाओं ने रात से ही होली हुड़दंग शुरू कर दिया। जगह-जगह गली मोहल्लों में होली के गीतों पर डांस करते युवा रंगों में डूबे नजर आए।
आवास विकास कालोनी, ज्वाला नगर, मिस्टन गंज, सिविल लाइंस, पुराना गंज, वीआईपी कालोनी समेत कई इलाकों में देर रात तक होली का जश्न जारी रहा।
द ओपल में होली के मौके पर जमकर जश्न मनाया गया। होली को परंपराओं का त्योहार बताते हुए जमकर रंग खेला गया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ होली जश्न शाम तक चला। जश्न के साथ ही द ओपल की ओर से डीजे की धुन पर लोग जमकर नाचे।