फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi milan samaroh in rampur

होली मिलन में उड़ा गुलाल, गीतों पर झूमे लोग

Sat, 26 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh in rampur
रामपुर में माथुर वैश्य महिला मंडल के होली मिलन समारोह में होली खेलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार के बाद अब विभिन्न संगठनों के होली मिलन समारोह की धूम मची है। शनिवार को नगर में तीन संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बच्चों व युवाओं को पुरस्कृत किया गया। पटवा समाज उत्थान समिति की ओर से पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत वेदप्रकाश पटवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। युवा और बाल कलाकारों संध्या देवल, अनुप्रिया, तनुश्री, प्रियांशी देवल, अभि देवल, गुंजन, क्षितिज देवल, उज्ज्वल आदि ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और भजन प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों से शिक्षित और एकजुट होने की अपील की गई। इस दौरान रामसरन देवल, दिनेश कुमार पटवा, ओमकार सरन, अजय पटवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौसेनी वैश्य सभा ने भी पुराना गंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता ने महर्षि च्यवन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में गायत्री हवन कर मंगल कामना की गई। इसके बाद बच्चों ने डांस और होली गीत प्रस्तुत किए। इसमें शिवांग गुप्ता, अंबिका, अंशिका, प्रियांशी गुप्ता, निष्ठा, आशू गुप्ता, निपुण ने होली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मनोज, राजू गुप्ता, सुंदर लाल, विजय, अनुज, रामसरन, अतुल कुमार, श्याम गुप्ता, आलोक, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी रोड के निकट माथुर वैश्य महिला मंडल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत ईश वंदना से की गई। समयबद्धता निकाली गई, जिसमें पूनम गुप्ता विजयी रहीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और होली गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान मधु, बबीता, सीमा, पारुल, सुषमा, सुनीता, रेनू, शिखा, मृदुला, परिधि, सीमा, अंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed