फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   holi dhoom in rampur

रंगों में डूबा तन-मन

Sat, 26 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
holi dhoom in rampur
रामपुर में गुरुवार को सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलते नगर विकास मंत्री आजम खां। - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में गुरुवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दीं। युवाओं की टोलियां ढोल के साथ होली मनाने निकलीं तो बच्चों ने भी खूब हुड़दंग मचाया। इससे पहले लोगों ने घरों में पूजन किया। रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही लोग रंगों में डूब गए। हर ओर होली है-होली है का शोर गूंज उठा।
विज्ञापन


किसी ने अबीर-गुलाल तो किसी ने रंगों के साथ होली खेली। बच्चों ने लोगों पर पिचकारी से रंग डाला तो बाल्टी में रंग घोलकर भी लोगों ने एक-दूसरे को रंगों में डुबोया। चौराहों पर दोपहर तक डीजे पर होली गीतों के बीच लोग रंग खेलते नजर आए। शाम को लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गले लगकर होली की बधाई दी। आसपास लोगों ने घरों पर जाकर होली की बधाई दी तो रिश्तेदारों औरपरिचितों को बधाई संदेेश भेजकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने गले मिलकर सभी को होली की बधाई दी। एमएलसी घनश्याम लोधी, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, गुड्डू मसूद, फसाहत अली खां शानू, ओमेंद्र सिंह चौहान, मास्टर जाफर, अमरपाल यादव व अशोक मिश्रा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed