फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hindu mahapanchayt on 20

आजम के दबाव में काम कर रही पुलिस

Tue, 08 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर  Updated Tue, 08 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
hindu mahapanchayt on 20
मिलक में किशोरी के परिजनों से बात करते महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष।

विज्ञापन

दबंगों द्वारा किशोरी को अगवा किए जाने का मामला गर्मा गया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शंखधार सोमवार को किशोरी के घर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। आरोप लगाया कि पुलिस नगर विकास मंत्री के दबाव में है। जिस कारण किशोरी बरामद नहीं हुई। एलान किया कि अगर किशोरी बरामद न हुई तो 20 नवंबर को किशोरी के गांव में हिंदू संगठनों की महापंचायत होगी। 

  गौरतलब हो कि 24 नवंबर की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव में दूसरे समुदाय के दबंग घर में घुसकर एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी को उठा ले गए थे। विरोध करने पर किशोरी की छोटी बहन और पिता को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। बीते दिनों अगवा किशोरी की बहन रजनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जिसके बाद से हिंदू संगठनों में उबाल है। हिंदू संगठनों ने हाईवे पर जाम लगाकर किशोरी की बरामदगी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पीड़ित के घर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस सपा सरकार की चापलूसी कर रही है। पुलिस प्रशासन बेकसूरों को फंसा रहा है। किशोरी की बरामदगी की मांग करने वालों पर कार्रवाई हो रही है और धमकाया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नगर विकास मंत्री के दबाव में है। जिस कारण किशोरी बरामद नहीं हुई। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन किशोरी को बरामदगी के लिए नेताओं का मुंह ताक रहा है। कहा कि किशोरी बरामद नहीं हुई तो 20 नवंबर को किशोरी के गांव में तमाम हिंदू संगठन और साधु संत जुटेंगे और महापंचायत करेंगे। यहां पर डेरा डालने को विवश होंगे। इस दौरान अखिल भारतीय युवा हिंदू महा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आंशु सक्सेना, बरेली के जिला प्रभारी राजीव मिश्र, प्रियांशु जोशी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed